विश्व पर्यावरण दिवस पर ओ.एस.जी.यू में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम व ऑनलाइन वेबिनार

Pratibha Samman Samaroh – 2024
May 20, 2024
ओ.एस.जी.यू में योग शिविर का आयोजन
June 7, 2024

ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्विद्यालय में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस के खास अवसर पर  पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्विद्यालय के चांसलर डॉ पुनीत गोयल और प्रो चांसलर डॉ पूनम गोयल ने सभी को बधाई देते हुए कहा की पेड़-पौधो का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है और आज के दिन हर व्यक्ति को पेड़ पौधे लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस का हिस्सा बनना चाहिए। प्रकृति हम सब की है और इसको बचाने की जिम्मेदारी भी हम सब की है। इस नेक काम में विश्विद्यालय के अधिकारियों ने अपनी रुचि दिखाते हुए हाजरी दर्ज की ओर पौधे लगाकर इस दिवस को मनाया। इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्विद्यालय में पर्यावरण एवं कृषि विषय पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से एक वेबीनार का भी आयोजन किया गया। डॉ. संजय कुमार यादव (एसोसिएट प्रोफेसर, एचएयू, हिसार) मुख्या वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित  सभी अध्यापक और विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन. पी. कौशिक ने पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए सभी को प्रोत्साहित किया की सिर्फ पेड़ लगा देना ही हमारी जिम्मेदारी नही बल्कि उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। प्रति कुलपति प्रो राजेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा की हम सभी को प्रकृति, वन व पर्यावरण के प्रति प्रेम दिखाने की आवश्कता है, हमें विकास के बदले अपने वनों, प्रकृति का नष्ट नही करना चाहिए, जिस प्रकार विकास हमारे लिए जरूरी है उसी तरह वन, पेड़-पौधे, प्रकृति और शुद्ध वातावरण हमारे लिए जरूरी है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो विनोद कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए कहा की वनों और पेड़ो को बचाना होगा क्योंकि इनके बिना मानव जीवन सम्भव नही है। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन  वेबीनार के संचालक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग के इंचार्ज डॉ अमित नांदल रहे। पौधा रोपण कार्यक्रम में प्रो सुमेश जैन, प्रो राकेश धीमन, प्रो कुलदीप सिंह, प्रो रेनू शर्मा, प्रो संजीव शर्मा, डॉ दीपा खन्ना, डॉ राजेश नांदल , श्री सुनील अरोड़ा, ऋतु गर्ग एवं अन्य विभागों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

Enquire Now